आप तो जानते ही होगे पूरी दुनिया सयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 195 देश है। परंतु आपके मनमे एक सवाल होगा की सबसे बड़ा देश कौनसा है? हम इसका उत्तर ज़रूर देंगे हमारे साथ बने रहे।
हमारी पुरानी “दुनिया में कितने देश है” पोस्ट में काफ़ी लोगों ने पूछा था की दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है? तो हमे ये जानकारी आप तक लानी पड़ी।
देखिये, कहीं देश ‘तकनीक’ में बड़े हो सकते है। कहीं देश ‘जनसंख्या’ और ‘अर्थव्यवस्था’(अमीर देश) में बड़े हो सकते है, परंतु आज हम क्षेत्रफल(Area) के आधार पर सबसे बड़े देश की बात करेंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल के अनुसार)
क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश रुस है, इसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है। रुस कुल भूमि का 11.5% भूमि भाग कवर करता है। रुस दो महाद्वीप पर फैला हुआ है जिस्म एशिया महाद्वीप और यूरोप महाद्वीप का समावेश होता है।
रूस (Russia) कितना बड़ा है?
- यह देश इतना बड़ा है की दुनिया में जितनी भी ज़मीन है, उसकी 11.5% तो सिर्फ़ इसके पास है।
- रुस कुल 16 देशों से घिरा हुआ है, क्योकि रुस 16 देशों के साथ अपनी बॉर्डर साझा करता है।
- यह देश इतना बड़ा है की, रुस का सतह क्षेत्र(surface area) प्लूटो ग्रह से भी बड़ा है।
- रुस एशिया और यूरोप दो महाद्वीप में फ़ैला हुआ है जिसे यूरेशिया भी कहा जाता है।
- यह देश इतना बड़ा है की, पूर्वी तट से पश्चिमी तट जाएँगे तो 11 बार समय क्षेत्र(Time Zone) बदलेगा मतलब की हर क्षेत्र में समय अलग होगा।
- साल 1867 में अपना एक क्षेत्र जिसका नाम ‘अलास्का’ था वो अमेरिका को बेच दिया था वो भी 574 करोड़ में क्योकि संभलना ना मुस्किल हो गया था।
दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों की सूची(लिस्ट)
क्रम | देश | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) | विश्व के भूभाग का प्रतिशत |
---|---|---|---|
1. | रूस | 17,098,242 | 11.52 % |
2. | कनाडा | 9,984,670 | 6.73 % |
3. | अमेरिका | 9,833,517 | 6.5 % |
4. | चीन | 9,597,000 | 6.4 % |
5. | ब्राज़ील | 8,515,770 | 5.7 % |
6. | ऑस्ट्रेलिया | 7,741,220 | 5.2 % |
7. | भारत | 3,287,263 | 2.3 % |
8. | अर्जेंटीना | 2,780,400 | 2 % |
9. | कज़ाकस्तान | 2,724,900 | 1.8 % |
10. | अल्जेरिया | 2,381,741 | 1.6% |
रूस – Russia
रुस एशिया और यूरोप में फैला हुआ देश है। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश होने के साथ-साथ 16 देशों की बॉर्डर से जुड़ा हुआ है। इस देश की जनसंख्या 14.41(2020) करोड़ है जो अपने क्षेत्रफल के मुक़ाबले बहुत कम है क्योकि, जनसंख्या में रुस का स्थान सातवें स्थान पर है।
आप इस बात से अंदाज़ा लगा सकते है, की पाँच भारत देश को एक साथ जोड़ेंगे तो एक रुस जितना भूमि भाग बनेगा। पूरी दुनिया में हथियार बनाने में रुस बहुत आगे है।
कनाडा – Canada

कनाडा का नाम तो आपने कहीं बार सुना होंगा, बहुत सारे भारतीय कनाडा में रहते है। कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल 9,984,670 वर्ग किलोमीटर है। कनाडा अमेरिका के साथ ज्यादातर अपने बॉर्डर को साझा करता हैं, जिसकी कुल लंबाई 8,891 किलोमीटर है।
कनाडा कुल भूमि भाग का 6.7% भाग कवर करता है जो बहुत ज़्यादा है। कनाडा का सबसे बड़ा शहर टोरेंटो है।
अमेरिका – America (US)

अमेरिका को कौन नहीं जानता, ख़ैर यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 9,826,675 वर्ग किलोमीटर है। अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश भी है।
सुपरपावर कहा जाने वाला यह देश अपने आप में ख़ास है। चीन और भारत के बाद जनसंख्या में तीसरे स्थान पर आता है। देखा जाते तो दुनिया का 6.5% भूमि भाग कवर करता है।
चीन – China

भारत का पड़ोसी देश चीन क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी के कुल भूमि भाग का 6.4% है। चीन जनसख्या में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है, जिसकी 2020 कुल आबादी 140 करोड़ से भी ज़्यादा थी।
चीन की जनसंख्या इतनी है की वो विश्व की कुल जनसंख्या की 18.47% के बराबर होती है। अगर बात करे सेना की तो सबसे बड़ी सक्रिय सेना(army) भी चीन के पास है।
ब्राज़ील – Brazil
ब्राज़ील का समावेश विश्व के सबसे बड़े देशों में पाँचवे स्थान पर होता है। ब्राज़ील एक सुंदर देश है जो पृथ्वी की कुल ज़मीन का 5.7% हिस्सा कवर करता है, जो लगभग 8,514,877 वर्ग किलोमीटर जितना होता है। अगर बात करे इसके जनसंख्या की तो 2020 के आँकड़ो के अनुसार 21.26 करोड़ थी।
ब्राज़ील देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में उपस्थित हैं। इस देश में ज़्यादातर Portuguese भाषा का प्रयोग किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया – Australia

ऑस्ट्रेलिया 10 राज्यो और 6 क्षेत्र (territory) से मीलकर बना दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है, अगर बात करे इसके क्षेत्रफल की तो वो लगभग 7,741,220 वर्ग किलोमीटर जितना है। ऑस्ट्रेलिया देश के साथ-साथ एक महाद्वीप भी है जिसके चारो तरफ़ समुद्र है।
अगर बात करे इसके कुल भूमि भाग की तो पृथ्वी के कुल भूमि भाग का 5.2% जितना होता है। इस देश की जनसंख्या 2020 मी 2.57 करोड़ थी जिसमे 43.9% ईसाई धर्म के लोग रहते है।
भारत – India

भारत, हिंदुस्तान, इंडिया 3 नाम वाला देश जिसे देश नहीं परंतु ‘भारत माँ’ कहा जाता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश है जो दुनिया का 2.3% भूमि भाग कवर करते है।
चीन के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है, 2022 में इसकी आबादी लगभग 138 करोड़ के आसपास थी।
अर्जेंटिना – Argentina
अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। यह देश ब्राज़ील के बाद दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा देश है और दुनिया का आठवा सबसे बड़ा देश जिसका कुल क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है।
अर्जेंटीना ब्राज़ील देश का एक पड़ोसी देश भी है। अगर बात करे इसके आबादी की तो 2020 के आकंडो के मुताबिक़ 4.54 करोड़ थी, जिसमे ज़्यादातर लॉग स्पेनिश भाषा का प्रयोग करते है।
कज़ाकस्तान – Kazakhstan
काफ़ी लोगों ने तो इसका नाम पहली बार सुना होगा, आपको बता दे की यह एशिया महाद्वीप के मध्य में बसने वाला देश है। पूर्व में सोवियत गणराज्य और पश्चिम में कैस्पियन सागर से घिरा हुआ है। उसके अलावा चीन और रूस के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
यह देश दुनिया का नौवा सबसे बड़ा देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है।
अल्जेरिया – Algeria
अफ्रीकी महाद्वीप बसा हुआ यह देश, दुनिया का दशवा सबसे बड़ा देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है। इतना ही नहीं अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे बड़ा देश भी है। 2020 के अनुसार 4.39 करोड़ इसकी जनसंख्या थी।
अगर बात करे इसके सबसे अधिक आबादी वाले शहर की तो वह अल्जीयर्स है। इस देश में ज़्यादातर लोग फ़्रान्सीसी भाषा का प्रयोग करते है जोलोकभाषा भी है।
आपके द्वारा पूछे गये कुछ सवाल(FAQ)
रुस का कुल क्षेत्रफल कितना है?
दुनिया के सबसे बड़े देश रुस का कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है।
क्या रुस प्लूटो ग्रह से बड़ा है?
जी हाँ, रुस प्लूटो ग्रह से बड़ा है। प्लूटो की सतह का क्षेत्रफल 1 करोड़ 67 लाख वर्ग किलोमीटर है और रुस का 1 करोड़ 70 लाख है।
रुस किस महाद्वीप पर है?
रुस एशिया और यूरोप इन दो महाद्वीप में फ़ैला हुआ है जिसे यूरेशिया भी कहा जाता है।
भारत देश का क्षेत्रफल कितना है?
भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर हैं। जो पृथ्वी के कुल भूमि भाग का 2.3% होता है।
ऑस्ट्रेलिया देश है या महाद्वीप?
आपकी जानकारी के लिये बता दे की ऑस्ट्रेलिया देश और महाद्वीप दोनों है जिसमे 10 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेश भी है।
समीक्षा
आज हमने बात की दुनिया के सबसे बड़े देश के बारे में जिसमे रुस का समावेश होता है। इतना ही नहीं उसके साथ-साथ हमने सबसे बड़े देशों की सूची भी आपको बनाके दी है, जिसकी मदद से आप आसानी से समज सके।
पर अभी भी आपके मनमे कोई सवाल है तो पूछ सकते है और अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते है।