(2023) भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

क्या आप भी जानना चाहते है की, भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है तो इस लेख को पूरा पढ़े। आपको शायद पता होगा की पिछली पोस्ट में हमने दुनिया की सबसे लंबी नदी के बारे में बात की थी। आज हम झील के बारे में आपको समजायेगे।

आपको जानकर आश्चर्य होगा की भारत में प्राकृतिक और कृत्रिम झीलो को मिला दे तो लगभग 10,000 से भी ज़्यादा है। जिसमे खारे और मीठे दोनों प्रकार की झीलो का समावेश होता है।

आज के समय में झील हमारे सामान्य जीवन में बहुत उपयोगी है। कही झीले तो पर्यटन का स्थान भी बन चुकी है। हम आशा करते है की यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करेगी।

(2023) भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

झील एवं नदी में क्या अंतर है?

झील और नदी जल का ही एक खंड है, परंतु दोनों एक दूसरे से बहुत विपरीत है। चलिए जानते है दोनों में अंतर।

1 नदी

अपवाह: नदी में हमको अपवाह देखने को मिलता है। इसका मतलब यह होता हैं की जिसका जल एक जगह से दूसरी जगह गतिशील हो। आपने देखा होगा की नदी हज़ारो किलोमीटर तक फैली होती है।

नदी का जल एक राज्य से दूसरे राज्य और एक देश से दूसरे देश में जाता है, जिसका जल स्थिर नहीं होता उसे नदी कहते है।

2 झील

अपवाह नहीं होता: यह नदी से बिलकुल विपरीत देखने को मिलती है क्योंकि इस जल एक जगह से दूसरी जगह गतिशील नहीं होता और एक की जगह संग्रहित होके पड़ा रहता है।

झील के प्रकार:

झील के बहोत सारे प्रकार होते है, इसमें से मुख्य 5 प्रकार आपको याद रखने चाहिए।

गोख़ुर झील: जब कोई नदी अपने अपवाह स्वरूप में बहती है तब किसी भी कारण वश अपने तट पर जल कटने के कारण जिस झील का निर्माण होता है उसे गोख़ुर झील कहते है।

लैगून झील/ तटीय झील: समुद्र के तटीय क्षेत्र में पाये जाने वाली झील को लैगून झील कहते है। लैगून झील समुद्र से बनी होने के कारण इसका पानी खारा होता है। भारत के उड़ीसा में पाये जाने वाली चिल्का झील सबसे बड़ी लैगून झील है।

क्रेटर झील: जब ज्वालामुखी निकलता है, उसमे से लावा निकलने के बाद वहाँ खड्डा पद जाता है और बारिश के समय उसमे जल भराव होता है तब जिस झील का निर्माण होता है उसे क्रेटर झील कहते है।

प्राकृतिक झील: समय अनुसार अपने आप या अन्य कारण वश पेड़ा होने वाली झीलो को प्राकृतिक झील कहते है।

कृत्रिम झील: इसको बहुमूल्य उदेस्य या परियोजना के माध्यम से ग़रीब और किसानो के लिए बनाई गई झील को कृत्रिम झील कहते है। गोविंद सागर झील इसका बड़ा उदाहरण है।

झील के 2 भाग:

सामान्य तौर पे झील को दो भागो में बाटा गया है, चलिए आपको समझाते है।

खारे पानी की झील

खारे पानी की झीलो में मुक्यत्वे लैगून झीलो का समावेश होता है क्योकि, यह झीलें समुद्र के तटीय क्षेत्र में बनी होने के कारण इसमें नमक की मात्रा ज़्यादा होती है। इस प्रकार की झील का पानी पीने लायक़ नहीं होता।

मीठे पानी की झील

मीठे पानी की झील में मुक्यत्वे क्रेटर झील, कुत्रिम झील, गोख़ुर झील का समावेश होता है। इसका जल साफ़ और पीने योग्य होता है।

भारत की सबसे बड़ी झील की सूची(List)

क्रमझील का नाम राज्य
1वेम्बांड झीलकेरल
2चिलिका झीलओडिशा
3शिवाजी सागर झीलमहाराष्ट्र
4इंद्रा सागर झीलमध्य प्रदेश
5पेंगोंग झीललद्दाख
6पुलिकेट झीलआन्ध्र प्रदेश
7सरदार सरोवर झीलगुजरात, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र
8नागार्जुन सागर झीलतेलंगाना
9लोकटक झीलमणिपुर
10वुलर झीलजम्मू & कश्मीर

भारत की 5 सबसे बड़ी झील :

1. वैंबनाड़ झील- केरल (Vambanad Lake- Kerala)

वैंबनाड़ झील भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। यह मीठे पानी वाली झील है। यह झील केरल में स्थित है जो 96.5 किलोमीटर लंबी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 2,033 स्क्वायर किलोमीटर जितना है।

यह झील केरल के कई जिलों में फैली हुई है और वहां किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्त्रोत है।

इस झील में मुक्यत्वे बैकवाटर हाउसबोट, बर्डवॉचिंग और फोटोग्राफी के लिए लोकप्रिय मानीजाती है।

2. चिल्का झील- उड़ीसा (Chilka Lake- Orissa)

यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी झील के साथ-साथ खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। अगर बात करे इसके लंबाई की तो वह 70 किलोमीटर तक लंबी है और 30 किलोमीटर तक चौड़ी है।

यह झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 1,165 स्क्वायर किलोमीटर है और औसत गहराई 3 मीटर है

इस झील में लगभग 160 से ज़्यादा विभिन्न पक्षियों की प्रजातिया रहती है। यह प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे बड़ा क्षेत्र है। इस झील पर लगभग 132 गांवों के 150,000 से अधिक मछुआरे अपनी आजीविका के लिए इस पर पूरी तरह निर्भर हैं।

3. शिव सागर झील- महाराष्ट्र (Shiv Sagar Lake- Maharashtra)

यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी झील है जो के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यह झील का कुल क्षेत्रफल 891 स्क्वायर किलोमीटर जितना है। इस झील की गहेराई बहोत ज़्यादा है, इसकी लंबाई 50 किलोमीटर और गहराई 80 मीटर के करीब देखने को मिलती है।

पिकनिक की लिए यह झील एक भव्य दृश्य प्रदान करती है। इसके अलावा देखने मी बहुत सुंदर है।

4. इंदिरा सागर झील- मध्यप्रदेश (Indira Sagar Lake)

इंदिरा सागर झील भारत की चौथी सबसे बड़ी झील के साथ-साथ भारत की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। यह झील मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। इस झील का कुल क्षेत्रफल करीब 627 स्क्वायर किलोमीटर है।

इस झील का निर्माण नर्मदा नदी पर बाँध बनाकर किया गया था। इंदिरा सागर झील आसपास के गांवों में सिंचाई करने में मदद करती है। वतर्मान समय में यह डेम भारत का दूसरा सबसे ज्यादा बिजली उत्पन्न करने वाला डेम है। 

5. पैंगोंग त्सो- लद्दाख (Pangong Tso- Ladakh)

पैंगोंग त्सो झील भारत की पाँचवी सबसे बड़ी झील है जो लद्दाख में स्थित है। यह समुद्र तल से क़रीब 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर बात करे इसकी लंबाई की तो वह 134 किलोमीटर है।

यह झील लद्दाख से तिब्बत तक देखने को मिलती है। इसका पानी खारा है इसकी वजह से इसे खारे पानी की झील कहते हैं।

यह भारत की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यह भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक है जो चीन में इसका 60% भाग है। सर्दियों के दौरान पैंगोंग झील की ओर जाने वाली सभी सड़कें बर्फ से ढकी रहती हैं।

समीक्षा

आज हमने इस लेख में झीलो के बारे बहुत विस्तार से जानकारी देने का प्रयास किया है। इस पोस्ट में हमने झीलो की प्रकार और भारत की सबसे बड़ी झील के बारे में बात की है। वैंबनाड़ झील भारत की सबसे बड़ी झील है। यह मीठे पानी वाली झील है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों की साथ साझा ज़रूर करे।

झील के बारे में आपके सवाल(FAQ)

भारत की सबसे बड़ी खड़े पानी की झील कौन सी है?

चिल्का झील: भारत के साथ-साथ एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है जो उड़ीसा में स्थित है।

भारत की सबसे लंबी झील कौन सी है?

वेम्बनाड झील (Vembanad Lake) भारत की सबसे बड़ी झील है, इसकी लम्बाई 96.5 किलोमीटर है।

भारत की सबसे छोटी झील कौन सी है?

हमारी जानकारी के अनुसार पूकोड़े झील भारत की सबसे छोटी झील है।

Jigar Prajapati
Jigar Prajapati

मेरा नाम जिगर प्रजापति है और मुझे लिखने में बहुत बहुत शौक है। मैं एक ब्लॉगर हूं जो आपकी समस्या सुलझाने में सहायता करता हूं।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: