यह भारत का एक एसा हैकर जो एक क्लिक से बन सकता था billionaire पर उसने एसा किया नहीं जानिए क्यों?

आज हम एक एक एसे हैकर की बात करने वाले है जो रातोरात करोड़पति बन सकते थे पर उसने एसा किया नहीं, जी हा उनका नाम है अंकित सिंह। आज हम उनके जीवन की कुछ संघर्ष की कहानी आपको बताने की कोशिश करेंगे।

हैकिंग आज के समय में बहुत प्रचलित बन गई है और लोग ग़लत कमो के किए इसका बहुत उपयोग करते है। हैकर दो तरह के होते है जीने वाइट हैट हैकर्स और ब्लैक हैट हैकर्स कहते है। ब्लैक हैट हैकर्स आम तौर पर ग़लत काम करते है और वाइट हैट हैकर्स अच्छे काम करते है।

यह भारत का एक एसा हैकर जो एक क्लिक से बन सकता था billionaire पर उसने एसा किया नहीं जानिए क्यों?

अंकित सिंह का जीवन परिचय

अंकित सिंह एक भारतीय हैकर और उसके साथ-साथ bug Hunter भी है। अंकित सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयाग राज ज़िले के रहने वाले है। उनके पिता बहादुर सिंह एयर फ़ोर्स में थे और वर्तमान में वह रिटायर्ड है।

उनकी शरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय अमृतसर से हुई थी क्यूकी उनके पिता वहाँ अपनी सेवा दे रहे थे। आज के समय में अंकित सिंह भारत के टॉप हैकर्स में उनका नाम आता है।

अंकित सिंह के संघर्ष की कहानी

सपने देखने का अधिकार तो सबको होता है, पर वो सपने पूरे करने के जो त्यागो की आवस्कता होती है वो सबकी बात नहीं। आज हम अंकित सिंह के बारे में बात करेगे जिनोने सपने भी देखे और उनको पूरा भी किया।

अपने पिता के रिटायर्ड होने के बाद वो अपनी १२ वी की पढ़ाई पूरी करके प्रयागराज लॉट आये। उसके बाद इन्होंने एक कॉलेज में B.Tech Computer science में एडमिशन लिया। यह इंटरनेट की दुनिया में उनका पहला कदम था।

एक बार उनके दोस्त ने इंडिया के जानेमाने एथिकल हैकर अंकित फाडिया की बुक Network security तोफ़े में दी। उन्हो ने इस बुक को बहुत अच्छे से पड़ा और इंटरनेट की नई-नई खोजों में लग गये।

कॉलेज के बाद उनका प्लेसमेंट एक न्यूदिल्ली की एक कंपनी में हुआ पर जब उनको जॉइन करने की बारी आती है तो पता चलता है की वह कंपनी कुछ समय पहले ही बंद हो गई है।

कुछ समय के बाद एक कंपनी में उनकी पोस्टिंग हो गई। जॉब के दौरान उनको bug bounty के बारे में पता चला और रिसर्च करने लगे।

“जोश Talks” में उन्होंने बताया की, कुछ समय के बाद उन्हो ने वह नौकरी भी छोड़ दी क्योकी वो दोनों काम साथ में नहीं कर सकते थे और अपनी solo journey चालू कर दी।

यह भारत का एक एसा हैकर जो एक क्लिक से बन सकता था billionaire पर उसने एसा किया नहीं जानिए क्यों?

बग बाउंटी (Bug Bounty) क्या है?

बग बाउंटी (Bug Bounty) एक प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कंपनी द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर, वेबसाइट, एप्लिकेशन या अन्य डिजिटल प्रोडक्ट की कमी खोज के उनको बता सकते है, उसके बदले कंपनी आपको पैसे देती है।

अंकित सिंह की उपलब्धियां

  • अंकित सिंह ने पहेली कमी Udemy पर निकली थी और उनको रिवॉर्ड भी मिला था।
  • आज के समय में अंकित सिंह 700 से भी ज़्यादा कमीया निकाल चुके है।
  • वर्तमान समय में Apple, Microsoft, Udemy, Twitter, IBM, Skype जैसी कंपनीओ में कमियाँ निकाल चुके है।
  • अंकित आज के समय में HackerOne और BugCrowd पर टॉप १०० बग हंटर्स में आते है।
  • Bug Bash 2021 लाइव इवेंट हुआ था उसमे ३५ पॉइंट्स करके विश्व में २ स्थान ला करके अपने देश का नाम रोशन किया था।
यह भारत का एक एसा हैकर जो एक क्लिक से बन सकता था billionaire पर उसने एसा किया नहीं जानिए क्यों?

अंकित सिंह कौसे बन सकते थे रातोरात करोड़पति?

“जोश talks” के इंटरव्यू में अंकित ने ख़ुद बताया है की, एक यूरोपियन कंपनी थी जो बिटकॉइन पर काम करती थी। उस साईट में एक एसी कमी थी जिसकी मदद से अंकित सिंह हर यूजर का अकाउंट खोल सकता था और बैलेंस देख सकता था।

परंतु उन्हो ने ग़लत काम ना करके उस कंपनी को इस कमी के बारे में बताया और कंपनी ने उनको पैसे भी दिये। अगर आपको उनका पूरा वीडियो देखना है तो देख सकते है।

हम सलाम करते है एसी ज़िन्दादिली को, हमे उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा।

Jigar Prajapati
Jigar Prajapati

मेरा नाम जिगर प्रजापति है और मुझे लिखने में बहुत बहुत शौक है। मैं एक ब्लॉगर हूं जो आपकी समस्या सुलझाने में सहायता करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: