दुनिया की सबसे बड़ी सेना किसकी है? 2023

वर्तमान समय में लगभग 195 देश है परंतु उसमें से हमने 10 एसे देश निकाले है जिनके पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। आपको जानकर ख़ुशी होगी की इस लिस्ट मे भारत देश का भी समावेश होता है।

आपको हम बतादे की हम विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना की बात नहीं कर रहे हम सिर्फ़ संख्या के आधार पर तुलना कर रहे है।

आपको पता ही होगा कि भारत की जनसंख्या चीन के बाद दूसरे स्थान पर आती हैं। एक समय ऐसा भी आयेगा कि भारत चीन को भी पीछे छोड़ देगा। भारत की जनसंख्या ज़्यादा होगी तो उसकी सेना भी ज़्यादा होगी इसमें कोई दोहराई नहीं है। कुछ समय बाद दुनिया की सबसे बड़ी सेना में भारत पहले स्थान पर आ सकता है।

दुनिया की सबसे बड़ी सेना वाले देश।

तो सबसे बड़ी सेना किसके पास है? खैर, जवाब इतना आसान नहीं है।

सैन्य कर्मियों सामान्य रूप से तीन श्रेणियो में मापा गया हे जो कुछ इस प्रकार है:-

  • सक्रिय सेना: इसमें उन सैनिकों का समावेश होता है जो अभी काम कर रहे है और बोर्डेर तथा अन्य जगह पर सक्रिय है। सबसे बड़ी सक्रिय सेना वाला देश चीन है (20 लाख से अधिक सक्रिय सेना है)
  • सैन्य भंडार: जो लोग सेना के लिए पुरा समय काम नहीं करते हैं, लेकिन सैन्य प्रशिक्षण रखते हैं और उन्हें किसी भी समय बुलाया और तैनात किया जा सकता है। सबसे बड़ा सैन्य भंडार वाला देश वियतनाम है (50 लाख से अधिक )
  • अर्धसैनिक: ये एक प्रकार के समूह है जो आधिकारिक तौर पर सैन्य नहीं हैं, परंतु एक समान तरीके से काम करते हैं, जैसे कि यू.एस. में CIA या SWAT टीमें। सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल वाला देश उत्तर कोरिया है (अनुमान के अनुसार 50 लाख से अधिक अर्धसैनिक है)
देशसक्रिय सेनासैन्य भंडारअर्धसैनिककुल सेना
 वियतनाम482,0005,000,0005,040,00010,522,000
 उत्तर कोरिया1,280,000600,0005,889,0007,769,000
 दक्षिण कोरिया599,0003,100,0003,013,5006,712,500
 भारत1,455,5501,155,0002,526,9505,137,500
 चीन2,185,0001,170,000660,0004,015,000
 रसिया1,014,0002,000,000554,0003,568,000
 अमेरिका1,388,100844,950Not disclosed2,233,050
 ब्राज़ील366,5001,340,000395,0002,101,500
 ताइवान163,0001,657,00011,8001,831,800
 पाकिस्तान654,000550,000291,0001,495,00

दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सेना वाले 10 देश (सदस्यों में):

  1. चीन: 2,185,000
  2. भारत: 1,455,550
  3. अमेरिका: 1,388,100
  4. उत्तर कोरिया: 1,280,000
  5. रसिया: 1,014,000
  6. पाकिस्तान: 654,000
  7. ईरान : 610,000
  8. दक्षिण कोरिया: 599,000
  9. वियतनाम: 482,000
  10. मिस्र : 438,500

1 चीन

अगर आप भारत में रहते होंगे तो चीन के बारे में ज़रूर सुना होगा। हम रोज़ाना आपने जीवन में कही सारी वस्तु ए उपयोग करते है, उसमें से लगभग 50-70% वस्तुएँ चीन से होगी। चीन भारत का पड़ोसी देश है।

चीन के पास लगभग 20 लाख सक्रिय सेना हे ओर उसके बाद भारत आता है। अगर हम रिज़र्व सेना की बात करे तो लगभग 11 लाख के आसपास है।


2 भारत

भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है, भारत के पास 14 लाख से अधिक सक्रिय सेना है ओर 11 लाख से अधिक रिज़र्व सेना है। अगर हम सब सेना को एक साथ मिला दे तो ये चीन से भी ज़्यादा है।

चीन और भारत की सेना ज़्यादा होने का एक करण ये भी हे की ये दोनो देशों की जनसंख्या बहोत ज़्यादा है।आने वाले कुछ समय के दोरान ये चीन को भी पीछे कर देगा इसी उमिद लगाई जाती है।


3 अमेरिका

अमेरिका को कौन नहीं जनता है, दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है परंतु सबसे बड़ी सेनादल में यें तीसरे स्थान पर आता है, जी हाँ अमेरिका के पास दुनिया की तीसरी सबसे बदी सेना है जिसमें क़रीब 13 लाख 88 हज़ार के आसपास सक्रिय सैन्यबल है।

अगर हम इसके रिज़र्व सेना की बात करे तो वो लगभग 8 लाख से अधिक है।


4 उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया का समावेश चोथे स्थान पर होता है। उत्तर कोरिया की बात करे तो उसके पास लगभग 12 लाख 80 हज़ार सक्रिय सेना है जो अमेरिका से 1 लाख कम है।

आपको बता दे की अमेरिका ओर उत्तर कोरिया के बीच संबंद इतने अच्छे नहीं है। क्योंकि उत्तर कोरिया आए दिन परमाणु परीक्षण करता रहता है जो अमेरिका को बिल्कुल नहीं पसंद। उत्तर कोरिया में लगभग 6 लाख रिज़र्व सेना है।


5 रसिया

रसिया का नाम आपने कही बार सुना होगा, रसिया एक बहोत बदा देश है और उसके साथ-साथ भारत का बहोत अच्छा दोस्त भी है। रसिया ने भारत जंग के दोरान बहोत बार मदद की है।

रसिया एक शक्तिशाली देश है। वेर्तमान समय की बात करे तो रसिया के पास लगभग 10 लाख से ज़्यादा सक्रिय सेना है ओर रिज़र्व की बात करे तो उसमें 20 लाख सेना है।


6 पाकिस्तान

आज से कुछ समय पहले ये भारत का एक अंग था, लेकिन आज़ादी के बाद ये अलग हो गया ओर एक नया देश बाना।

पाकिस्तान के पास आज के समय में 6 लाख 50 से अधिक सक्रिय सेना है aur इसके रिज़र्व सेना की बात करे तो 5 लाख 50 हज़ार है। पाकिस्तान दुनिया की सबसे बड़ी सेना में 6 स्थान पर आता है।


7 ईरान

पाकिस्तान के बाद ईरान का समावेश होता है, ईरान के पास भी दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी सेना है। ईरान देश के पास लगभग 6 लाख से अधिक सक्रिय सेना है। पूर्व समय में ये देश साम्राज्यों की भूमि रह चुका है।

ईरान को 1979 में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था।


8 दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया की सीमा से लगा हुआ एकमात्र देश है, जिसकी 238 किलिमीटर लंबी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है।

दक्षिण कोरिया के पास लगभग 5 लाख 99 हज़ार सक्रिय सेना है इसके कारण इस सूची में ये 8 स्थान पर आता है।


9 वियतनाम

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। ये चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, कंबोडिया और दक्षिण चीन सागर घेरा हुआ है।

वियतनाम की जनसंख्या 8 करोड़ 61 लाख के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। अगर इसकी सेना की बात करे तो कुल सेना में ये पहले स्थान पर आता है, इसके पास 1 करोड़ 5 लाख से अधिक सेना है।

अगर सक्रिय सेना की बात करे तो ये 9वे स्थान पर आता है। इसके पास 4 लाख 82 हज़ार सक्रिय सेना है।


10 मिस्र

ये नाम प्राचीन अरबी में है, आपको हम बता दे की अंग्रेजी नाम इजिप्ट (Egypt) है। स्थानीय निवासी आजकल इसको मस्र भी कहते हैं। अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। इसकी जनसंख्या 7.90 करोड़ है। अगर बात करे इसके सक्रिय सेना की तो लगभग 4 लाख 38 हज़ार के आसपास है।

दुनिया के बिना सेना वाले देश

सैन्य कर्मियों का निर्माण करना बहोत ज़रूरी है देश की सुरक्षा के लिए, हालांकि ऐसे अन्य देश हैं जिनके पास कोई सेना नहीं है (अर्धसैनिक शाखा को छोड़कर)।

ये है दुनिया के कुछ एसे देश जिनके पास कोई सेना नहीं है:

  1. कोस्टा रिका
  2. आइसलैंड
  3. लिकटेंस्टीन
  4. पनामा

यह चार देशों के पास कोई सेना नहीं है। भूतकाल में कुछ घटनायें एसी हुई है की इनकी सेनायें नस्त हो गई है।
कोस्टा रिका की कोई सेना नहीं है क्योंकि 1940 के दशक में देश के गृहयुद्ध के बाद इसे भंग कर दिया गया था।

यू.एस. और अन्य देश तकनीकी रूप से कोस्टा रिका को सैन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बाध्य हैं, जब उने ज़रूर पड़ती है तब वे माँग कर सकते है, पर उन्हें आवश्यकता होनी चाहिए।

समीक्षा

तो, आप समज गए होगे की दुनिया की सबसे बड़ी सेना किसकी है। दुनिया की सबसे बड़ी सेना चीन की है, और उसके बाद दूसरे स्थान पार भारत का समावेश होता है। दुनिया में काई देश एसे भी है जिनके पास सेंन्य बल नहीं है ओर वे अन्य देशों से सहाय लेटे है।

हमे आशा है की यें जानकारी आपको पसंद आई होगी, अगर आपके मन में कोई सवाल हे तो आप ज़रूर पुछ सकते है।

Jigar Prajapati
Jigar Prajapati

मेरा नाम जिगर प्रजापति है और मुझे लिखने में बहुत बहुत शौक है। मैं एक ब्लॉगर हूं जो आपकी समस्या सुलझाने में सहायता करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: