पिछले लेख में हमने चर्चा की थी कि भारत के में कितने राज्य हैं परंतु आज हम बात करेंगे कि भारत के सबसे अमीर राज्य 2023 में कौन सा है। हम आपको बताएंगे की जीडीपी के आधार पर भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन है।
अगर आप एक भारतीय है तो आपको यह जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। क्योंकि कहीं बार एग्जाम में पूछा जाता है। आपको इस पोस्ट में राज्य से जुड़ी सभी जानकारी हम देने का पूरा प्रयास करेंगे।
आप आपने पिछली पोस्ट में देखा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। परंतु आज हम सिर्फ 10 राज्यों की बात करेंगे जो भारत में सबसे अमीर है और पांच ऐसे ही राज्यों की भी चर्चा करेंगे जो जीडीपी के अनुसार सबसे गरीब है।
2023 में भारत के सबसे अमीर राज्य
राज्य | जीडीपी |
महाराष्ट्र | ₹28.18 लाख करोड़ |
तमिल नाडु | ₹20.91 लाख करोड़ |
उत्तर प्रदेश | ₹17.05 लाख करोड़ |
पश्चिम बंगाल | ₹16.69 लाख करोड़ |
गुजरात | ₹16.48 लाख करोड़ |
कर्नाटक | ₹16.38 लाख करोड़ |
राजस्थान | ₹10.21लाख करोड़ |
तेलंगाना | ₹9.87 लाख करोड़ |
आंध्र प्रदेश | ₹9.73 लाख करोड़ |
मध्यप्रदेश | ₹9.17 लाख करोड़ |
1. महाराष्ट्र
जीडीपी रु.28.18 लाख करोड़

महाराष्ट्र भारत का एक मुख्य राज्य गिना जाता है। यह भारत का सबसे अमीर राज्य भी है। उसकी कोई कारण है आपने मुंबई का नाम तो कहीं बार सुना होगा जो महाराष्ट्र की एक city गिना जाता है। जो आर्थिक केंद्र भी माना जाता है बड़ी-बड़ी कंपनियां और इंडस्ट्री वहां देखने को मिलती है।
महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी कंपनियां और इंडस्ट्रीज होने के कारण वहां जॉब अपने होम टाउन व्यक्ति को तुरंत मिल जाती है। इसके साथ-साथ भारत के अमीर व्यक्ति भी वहां निवास करते हैं और उनकी कंपनियां चलाते हैं।
महाराष्ट्र एक आर्थिक केंद्र होने के कारण वह भारत का सबसे अमीर राज्य है जिसकी आवक अन्य राज्यों से बहुत ज्यादा है। इस लिस्ट में हम महाराष्ट्र को पहले स्थान पर रखते हैं।
2. तमिल नाडु
जीडीपी रु.20.91 लाख करोड़

तमिलनाडु का स्थान सबसे अमीर राज्यों की गिनती में दूसरे स्थान पर आता है। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे अमीर राज्य है। और इसे अमीर बनाने में यह उसके बहुत कारण निर्भर करते हैं। यह भारत के दक्षिण पूर्व में बसा एक राज्य है।
अगर आम तौर पर देखा जाए तो तमिलनाडु में आवक के बहुत सारे माध्यम है। जिसमें उन में मंदिर का मुख्य तौर पर समावेश होता है। इसके अलावा भी राज्य को समृद्ध बनाने में कहीं कारण निर्भर करते हैं।
3. उत्तर प्रदेश
जीडीपी रु.17.05 लाख करोड़

अगर, उत्तर प्रदेश की बात करें तो भारत के सबसे अमीर राज्य की गिनती में तीसरे स्थान पर आता है। आपको इस बात से आश्चर्यजनक नहीं होना चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, और इसकी वजह से उसको अमीर बनाने में मदद मिलती है।
आम तौर पर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में आज के समय में 20 करोड़ से भी ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसके अलावा अगर विधानसभा की बात करें तो सबसे ज्यादा सीट उत्तर प्रदेश के पास है। और उसका मुख्य शहर लखनऊ को गिना जाता है।
4. पश्चिम बंगाल
जीडीपी रु.16.69 लाख करोड़

पश्चिम बंगाल सबसे अमीर राज्य की गिनती में चोथे स्थान पर आता है। यह भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी कोलकाता है। पश्चिम बंगाल भारत के बहुत सारे राज्यों और नेपाल से जुड़ा हुआ है और इसकी सीमाएं हिमालय शुक्ला और बंगाल की खाड़ी तक जाती है।
पश्चिम बंगाल की साक्षरता की बात करें तो इसका साक्षरता दर बहुत अच्छा है दूसरे अन्य राज्यों के मुकाबले। अगर पश्चिम बंगाल की भाषा की बात करें तो यहां मुख्य बांग्ला भाषा ज्यादा बोली जाती हैं।
5. गुजरात
जीडीपी रु.16.48 लाख करोड़

गुजरात एक भारत का राज्य है जो सबसे अमीर राज्यों की सूची में पांचवें स्थान पर है, कुछ साल पहले यह दूसरे और तीसरे स्थान पर भी देखा गया है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर को सबसे स्वच्छ और ग्रीन सिटी भी माना जाता है। गुजरात में विविध जगहों से राज्य को आवक होती है, जिसमें खेती-बाड़ी और व्यापार का समावेश होता है।
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति भी गुजरात से है, गुजरात का सीधा ताल्लुक व्यापार से कहा जाय तो बुरा नहीं होगा। इसके अलावा गुजरात में शराब की पाबंदी है और सबसे कम अपराध गुजरात में ही होते हैं।
गुजरात की धरती ने विविध महापुरुषों को जन्म दिया है जिन्हें हमारे बापू जी श्री महात्मा गांधी का समावेश होता है और वर्तमान में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से है।
6. कर्नाटक
जीडीपी रु.16.38 लाख करोड़

कर्नाटक भारत में छठा सबसे अमीर राज्य है। यहां एक ऐसा राज्य है, जिसे देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक माना जाता है। इस राज्य से कहीं प्रभावशाली बातें जुड़ी है जो राज्य को एक अमीर राज्य बनाने में मदद करती है। यह राज्य कम निरक्षरता वाला राज्य है,लोग पढ़े लिखे होने के कारण राज्य की आर्थिक विकास में सहायता करते हैं।
इस राज्य में सबसे अधिक साक्षरता दर है। इसके अतिरिक्त, कर्नाटका को तकनीकी रूप से देखा जाए तो यह भारत का केंद्र भी माना जाता है और इसने देश के विभिन्न हिस्सों से शानदार काम किया है।
इस तरह, आपको आश्चर्यजनक होगा कि भारत का सबसे अमीर राज्य भी बन सकता है क्योंकि कर्नाटका ने विविध क्षेत्रों में अच्छा काम किया है।
7. राजस्थान
जीडीपी रु.10.21 लाख करोड़

राजस्थान भारत का एक राज्य है और क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जहां आपको मुख्य तौर पर रेगिस्तान का समावेश देखने को मिलेगा। राजस्थान में बहुत सारी ऐसी जगह है जो देखने लायक है जिसमें राजाओं के किल्ले और पुरानी परंपरा है और संस्कृति देखने को मिलती है।
राजस्थान की मुख्य आवक पर्यटन स्थलों से होती है जहां देश-विदेश से लोग राजस्थान में पर्यटन करने के लिए और उसकी संस्कृति देखने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजस्थान में उद्योग भी धीरे-धीरे प्रगति कर रहे हैं।
2022 लिस्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है?
Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है? (2022)
Train का आविष्कार किसने किया और कब हुआ था?
8. तेलंगाना
जीडीपी रु.9.87 लाख करोड़

वर्तमान समय में तेलंगाना भारत का एक राज्य है जो आंध्र प्रदेश से अलग होकर बना है। तेलंगाना भारत के सबसे अमीर राज्यों की गिनती में आठवें स्थान पर आता है।
इसके अतिरिक्त, तेलंगाना कृषि क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहा है। राज्य में आम, गन्ना, कपास, आदि जैसी महत्वपूर्ण फसलों की कटाई की जा रही है। अगर तेलंगाना के उद्योग की बात करें तो इसकी संख्या अन्य राज्यों से बहुत ज्यादा है। जिसके कारण तेलंगाना को अमीर बनाने में मदद मिलती है।
9. आंध्र प्रदेश
जीडीपी रु.9.73 लाख करोड़

आंध्र प्रदेश एक भारत का राज्य है जिसकी राजधानी अमरावती है। इसकी क्षेत्रफल की बात करें तो भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या के मामले में आठवां सबसे बड़ा राज्य गिना जाता है। यह राज्य भारत में दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ है।
आंध्र प्रदेश को नौवा अमीर राज्य बनाने में बहुत सारे कारण निर्भर करते हैं। आंध्र प्रदेश क्षेत्रफल और जनसंख्या के मामले में बड़ा होने के कारण सरकार को इसकी आवक में वृद्धि देखने को मिलती है।
10. मध्यप्रदेश
जीडीपी रु.9.17 लाख करोड़

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है और 1 नवंबर 2000 से पहले यह क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था परंतु कुछ समय बाद 16 जिले अलग करके छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया दिया गया। मध्य प्रदेश भारत के बीचो बीच देखा जाता है और उसे लगकर पांच राज्यों की सीमाएं गुजरती है।
मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 में हुआ था और यह मुख्य हिंदी, सिंधी का प्रयोग ज्यादातर किया जाता है। अगर मध्य प्रदेश की राजधानी की बात करें तो उसकी राजधानी भोपाल है।
11. केरल
जीडीपी रु.8.75 लाख करोड़

केरल को भारत का प्रांत भी कहा जाता है, यह भारत का ११ सबसे अमीर राज्य है और हमारी सूची में ११ वे स्थान पर आता है। केरल एक बहुत सुंदर राज्य है और इसकी वजह से केरल को अलग बनाता है। अगर साक्षरता की बात करें तो सबसे ज्यादा साक्षरता वाला भारत का राज्य है।
केरल में मुख्यत वे हिंदू, मुसलमान और ईसाई धर्म के लोग ज्यादातर निवास करते हैं। केरल में मुख्यत वे आपको पर्वतीय विस्तार देखने को मिलेगा।
केरल कृषि क्षेत्रों में धीरे-धीरे बहुत अच्छा कर रहा है। यहां मुख्य तत्व मछली पालन का समावेश होता है, इसके अलावा वहां नारियल के पेड़ बहुत अधिक मात्रा में देखने को मिलते हैं। जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष:
इस तरह आपने देखा कि भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन से हैं और किन चीजों की वजह से बनाने में मदद मिलती है। इन राज्यों को हमने जीडीपी पर कैपिटा के आधार पर दिए हैं। अगर आपको नहीं पता है कि जीडीपी क्या होती है तो आप ऊपर क्लिक करके देख सकते हैं कि जीडीपी किसे कहते हैं।
मुझे उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन हैं अगले लेख में हम चर्चा करेंगे कि भारत के जीडीपी के आधार पर 10 सबसे गरीब राज्य कौन हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और आपके मन में कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करके आप पूछ सकते हैं धन्यवाद।
Twitter Kya hai और किसने बनाया?
Twitter पर सबसे ज्यादा Followers किसके हैं? (2022)
TRP Kya Hai (TRP कैसे काम करती है)
Rajsthaan to 7 no par aata h
Please good information 👍